विचार motivation मशाल - Blog Story -1- जीवन में खुश कैसे रहे
लोग खुश रहने के लिए कई सारे Happy club, Kitty party join करते है। ताकि लोगो से मिलकर mood fresh होगा और लोग अच्छा महसूस करेंगे।
इस बात पर एक कहानी याद आ रही है,जिससे आपको चीजे और समझ आ जाएगी।
दो दोस्त थे| एक हर बात में दुखी, परेशान रहता और दूसरा दोस्त हर सिचुएशन में खुश।
जो दुखी था| वह अक्सर सोचता की दूसरा दोस्त हमेशा खुश कैसे रहता।
एक दिन उसने अपने खुश रहने वाले दोस्त से पूछ ही लिया| भाई तू इतना खुश कैसे रहता है, क्या तुझे कोई दुःख-परेशानी नहीं होती। कैसे रहता है तू हमेशा खुश।
उसने उसे एक सुझाव दिया और कहा - अगर तू मुझे 500 रूपये देगा में तुझे खुश कर दूंगा।
उसने पैसे दिए और खुश रहने वाले दोस्त ने दुखी दोस्त के हाथ में एक Mirror पकड़ा दिया, जिसका कीमत लगभग १० रूपये से भी कम होगी। और कहा ये है तेरी ख़ुशी.
जब कभी भी तू उदास हो इसे देख लेना और मुस्कुरा देना।ऐसा ८ दिन तक करना उसके बाद तुझे इस Mirror की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
दोस्तों हम जो खुश होते है, दुखी होते है अपने बाहर के वातावरण को देखकर होते है, पर असल में scientifically proven बात तो यह है की उदास चेहरा और उदास मूड बॉडी में नेगेटिव हॉर्मोन रिलीज़ करता है वहीं दूसरी तरफ जब आप हॅसते और खुश होते है तो पॉजिटिव हॉर्मोन रिलीज़ होते है जो आपके मूड को सही और आपकी एनर्जी को बरकरार रखेगा।
आपका खुश रहना , दुखी रहना आप पर निर्भर करता है। आप भी इसे आजमाकर जरूर देखिये इसके लिए आपको कोई पांचसो रूपये नहीं देना है
और जब खुश रहने लगे तो एक बात हमेशा याद रखे.
Don't promise when you are happy
Don't reply when you are angry
Don't decide when you are sad

Comments
Post a Comment